Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज

Intex ने भारत में अपने टीवी पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए 65-इंच और 75-इंच QLED 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन नए मॉडल्स में हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले, Dolby Vision और Google TV जैसे फीचर्स दिए गए हैं।